दिवंगत बीजेपी नेता के पैत्रक गाँव पंहुच सौंपा शोक पत्र

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता) भाजपा के सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह के कोरोना के चलते आकस्मिक निधन पर जिले के भाजपा नेताओं नें उनके पैत्रक आवास पर पंहुच कर परिजनों को पार्टी का शोक पत्र सौंपा|
थाना क्षेत्र के ग्राम शाह आलमपुर दिवंगत भवानी सिंह के पैत्रक आवास पंहुचे भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें पूरी पार्टी की ओर से उनके भाई मदन पाल सिंह को शोक संदेश पत्र सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भवानी सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में कार्य किया। एक जुझारू संघर्षशील और पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने प्रदेश में एक नई पहचान बनाई वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश सह संगठन महामंत्री के रूप में कार्यरत थे। उनके निधन पर सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने वर्चुअल शोक सभा के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की।
दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता,फतेह चंद वर्मा, डीएस राठौर, सुनील कुमार रावत, संजीव गुप्ता, कायमगंज चेयरमैन सुनील कुमार चक, शिवांग रस्तोगी आदि रहे|