दो निरीक्षकों सहित आठ उपनिरीक्षको के तबादला

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें दो निरीक्षकों सहित आठ उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है|
पुलिस लाइन में प्रतीक्षरत निरीक्षक अमरपाल सिंह को मोनिटरिंग सेल का प्रभारी बनाया है| पुलिस लाइन से ही निरीक्षक योगेन्द्र सिंह सोलंकी को वीआईपी सेल का प्रभारी बनाया है| पुलिस लाइन से दारोगा अमित कुमार को थाना कम्पिल भेजा है| हरिओम शर्मा को वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेपुर बनाया गया है| थाना कम्पिल से शिव बहादुर को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कम्पिल बनाया गया है| न्यायालय सुरक्षा में लगे सुरेन्द्र सिंह को कोतवाली फतेहगढ़ के सराह चौकी का प्रभारी बनाया है| पुलिस लाइन से दारोगा विक्रम सिंह को न्यायालय सुरक्षा में लगाया गया है| पुलिस लाइन से गीतम सिंह को कमालगंज थानें का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया है |