बर्चस्व को लेकर हुई मारपीट में प्रधान पुत्र घायल, फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: आपसी विवाद को लेकर ग्राम प्रधान के पुत्र के साथ गाँव के दबंग से विवाद हुआ| जिसके बाद मामला मारपीट और फायरिंग तक पंहुचा| जिसमे प्रधान पुत्र जख्मी हो गया| पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम भिडौल के प्रधान फेरु सिंह के पुत्र अतेन्द्र सिंह के साथ गाँव के ही हिस्ट्रीशीटर हरनाम सिंह व ओम सिंह पुत्र नानक चंद के साथ आपसी विवाद हो गया| सूत्रों की माने तो आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अपना बर्चस्व कायम करने को लेकर विवाद को हवा दी गयी| विवाद मारपीट से लेकर फायरिंग तक आ गया| मारपीट से प्रधान पुत्र अतेन्द्र का सिर फट गया| घटना के बाद लहुलुहान अतेन्द्र थाने पंहुचा| पुलिस नें पड़ताल तेज की|
प्रभारी निरीक्षक जेपी शर्मा का कहना है कि फायरिंग की घटना गलत है| मारपीट की गयी है| घायल का मेडिकल कराया जा रहा है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|