अलीगढ़ में दो बसों की भिड़ंत, पांच की दर्दनाक मौत, तीन दर्जन जख्मी

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शनिवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। कस्‍बा लोधा करसुआ के पास दो बसों में भीषण टक्‍कर हो गयी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी। ज‍िसमें तीन युवक हैं, ज‍िनकी पहचान हो सकी है। मरने वालों में एक महिला भी शाम‍िल है। जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्‍थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया।
दोपहर साढ़े बारह बजे की घटना: प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे हरियाणा के बल्लभगढ़ डिपो की बस अलीगढ़ से बल्लभगढ़ जा रही थी। जैसे ही गांव करसुआ पर पहुंची, तभी बस के अगला पहिया बस्‍ट हो गया। बस बेकाबू होकर डिवाइडर पर होती हुई दूसरी साइड पहुंच गयी। इसी बीच सामने से आ रही बस में जा भिड़ी। टक्‍कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला पहिया बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच रही थी। शोर सुनकर ग्रामीण भी दौड़ पड़े।  इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर तीन थानों की फोर्स और एंम्बुलेंस पहुंचीं।
हादसे में मरने वालों में तीन की हुई पहचान:
25 वर्षीय सुनील यादव पुत्र मुकेश निवासी पालीमुकीमपुर (अलीगढ़)
30 वर्षीय विजय पुत्र जुगराम निवासी गांव जाहरई, अमापुर (कासगंज)
34 वर्षीय राजुद्दीन पुत्र दिलशेर निवासी आदर्श नगर, बल्लभगढ़ (हरियाणा)
जिला अस्पताल में भर्ती घायलों की सूची
1. नैना पुत्री दीपक निवासी बल्लभगढ़ (हरियाणा) उम्र- 12 वर्ष
2. धनवंतरी पत्नी राजपाल निवासी जहांगीराबाद (बुलंदशहर)
3. नसरीन पत्नी नबी हसन निवासी खुर्जा (बुलंदशहर)
4. देवेश चौहान पुत्र भूपेंद्र निवासी पिलौना, जवां (अलीगढ़)
5. नितीश पुत्र दाताराम सिंह निवासी सिढ़मई (हाथरस)
6. खुशबू पत्नी शिवराज निवासी जलेसर (एटा)
7. सिपाही रनवीर पुत्र महाराज सिंह निवासी मुतैना तैनाती टप्पल (अलीगढ़)
8. वीनेश पत्नी मुकेश निवासी निरंजनपुरी (अलीगढ़)
9. नेम सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी भाऊपुर थाना सोरों (कासगंज)
10. मायादेवी पत्नी विपिन कुमार निवासी नाहर सिंह कालोनी सेक्टर-तीन (फरीदाबाद)
11. कंचनलाल बद्रीप्रसाद निवासी थानपुर, इगलास (अलीगढ़)
12. प्रशांत शर्मा पुत्र ओमप्रकाश निवासी विष्णुपुरी (अलीगढ़)
13. प्रमोद पुत्र राजबीर सिंह निवासी बरला (अलीगढ़)
14. टिंकू पुत्र अनार सिंह निवासी बरला (अलीगढ़)
15. महावीर सिंह पुत्र निरंजनलाल निवासी मेलरोज बाईपास (अलीगढ़)
16. सपना पत्नी संजय निवासी सिढ़मई, हसायन (हाथरस)
17. सुशांत पुत्र चंदर निवासी सिढ़मई, हसायन (हाथरस)
18. संजना पुत्री संजय निवासी सिढ़मई, हसायन (हाथरस)
19. शौर्य पुत्र संजय निवासी सिढ़मई, हसायन (हाथरस)
20. कान्हा पुत्र संजय निवासी सिढ़मई, हसायन (हाथरस)
21. कुंवरपाल पुत्र कमल सिंह निवासी एटा
22. मीना पत्नी दीपक निवासी बल्लभगढ़/श्यामनगर थाना सिविल लाइन (अलीगढ़)
23. ओंकार पुत्र कप्तान सिंह निवासी एटा
24. रहीस खान पुत्र महबूब खान निवासी हसनपुर थाना गभाना (अलीगढ़)
25. गुड्डू पुत्र नसीम निवासी हसनपुर थाना गभाना (अलीगढ़)
दीन दयाल अस्पताल में भर्ती घायल
26. शाहिद पुत्र कल्लू खां निवासी नेमका बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) उम्र 32 वर्ष
27. फजीम पुत्र शाहिद निवासी नेमका बल्लभगढ़ (हरियाणा)
28. फातिमा बेगम पत्नी शाहिद निवासी नेमका बल्लभगढ़ (हरियाणा)
29. प्रमोद पुत्र नबाब सिंह निवासी करोलिया मुरसियार (बदायूं) उम्र 28 वर्ष
30. प्रकाश चंद पुत्र सुनहरीलाल निवासी नूंह, मेवात (हरियाणा)
31. असलम पुत्र नसीम निवासी घासमंडी (बल्लभगढ़)
जीवन ज्योति प्राइवेट अस्पताल (सारसौल) में भर्ती
32. चंचल लाल पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी तहारपुर
33 संतोष निवासी यूपीएसआरटीसी, सारसौल (अलीगढ़)