घरों में श्रद्धापूर्वक की गयी गोबर्धन पूजा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गोवर्धन पर्व घरों में श्रद्धापूर्वक मनाते हुए पूजा अर्चना की गयी|  विभिन्न स्थानों पर हवन यज्ञ के साथ हुए इस आयोजन में 56 भोगों का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिरों में भजन कीर्तन एवं अन्य आयोजन भी हुए। जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिरस में डूबते हुए भगवान के नाम का स्मिरन किया।
शहर में स्थित मंदिरों के अलावा घरों में भी महिलाओं नें गोबर से गोबर्धन की कलाकृति बनाकर पूरी श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की| बता दें कि दीपावली का पूजन होने के बाद ही शहर में स्थित विभिन्न मंदिरों में भक्तजन अपनी तैयारियों में जुटे गए थे। रात भर जागते हुए भक्तिमय माहौल में प्रसाद बनाने की तैयारियां शुरु की गई। घरों में महिलाओं नें सब्जियां, मिष्ठान, कड़ी, चावल, बाजरा, रोटी, पूआ, पूरी, पकौड़ी, खीर, माखन मिश्री आदि  से गोबर्धन की पूजा अर्चना की|  पर्वत गिरिराज जी के साथ अग्नि, वृक्ष, जलदेवता, गोमाता सभी देवों की आराधना की जाती है।