एकता के संदेश से ओतप्रोत होगा फतेहगढ़ महोत्सव

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पांचवे फतेहगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है| जिसकी तैयारी को अंतिम रूप देनें की रणनीति  बनायी गयी| महोत्सव को एकता के सूत्र में बांधने का प्रयास किया जा रहा है|
फतेहगढ़ के रखा स्थित निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य विजय यादव के शीतगृह पर महोत्सव की तैयारी बैठक का आयोजन हुआ| जिसमे अध्यक्षता रविश द्विवेदी एडवोकेट नें की| महोत्सव के संरक्षक विजय यादव नें कहा कि महोत्सव से एकता और प्रेम का संदेश पूरे देश में पंहुचानें का कार्य किया जायेगा|
महोत्सव के संयोजक रिजवान अहमद ताज नें कहा कि 6 मार्च को शाम आठ बजे अखिल भारतीय मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा| जिसमे देश के चर्चित कवि व शायर हिस्सा लेंगे| तौकीर मो० खां एडवोकेट नें कहा कि इस बार महोत्सव में सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन आकर्षक का केंद्र रहेगा| महोत्सव में बेसिक शिक्षा के बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे| क्रास कंट्री रेस व साइकिल रेस भी आकर्षण का केंद्र रहेगी|
मजहर मोहम्मद , मो० युनुस अंसारी, शाकिर अली मंसूरी, सुधीर कुशवाह, अफगन शेर, बसीमुज्जमा खां, राममुरारी शुक्ला, प्रदीप यादव, चमन शुक्ला, अल्लादिन आदि रहे| संचालन अनिल मिश्रा नें किया|