जयंती पर जगह-जगह याद किये गये बापू

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिले भर में महात्मा गाँधी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गयी| जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया|
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के सामने स्थित गैलेक्सी इंस्टीट्यूट ऑफ़ कम्प्यूटर साइंस के निर्देशक रिषभ शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता व प्लास्टिक हटाओ के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली निकाली गयी| जिसमे छात्रों नें बढ़चढ़  के हिस्सा लिया| उपनिदेशक अमित कुमार, रिखिल शर्मा, शालिनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे|
किसान मित्र एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविन्द राजपूत के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों नें टाउन हाल स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व लाल बहादुर शास्त्री को भी पुष्प अर्पित कर जय जवान-किसान का नारा दिया| इसके साथ संगठन ने किसान मित्रों की बदहाली पर भी चर्चा की| अवनीत द्विवेदी, शिवराम, प्रताप सिंह, राजेश कुमार व सुखपाल आदि रहे|
बद्री विशाल डिग्री कालेज में  गाँधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया| इसके बाद प्राचार्य शरद चन्द्र शर्मा नें सम्बोधित कर बापू के जीवन पर अपने विचार रखे| इसके साथ ही गाँधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया|
नगर के पांचाल घाट स्थित डीएसबीडी पब्लिक स्कूल में भी महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती मनायी गयी| कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबन्धक महेश पाल सिंह सोमबंशी के द्वारा की गयी| उपप्रधानाचार्य शिवम दीक्षित,शिक्षक गुड्डू अंसारी, गौरव कश्यप, दीपक अवस्थी, अनुराग सोमबंशी, आकृति मिश्रा व मधु पाल ने विचार व्यक्त किये| संचालन विद्यालय के चेयरमैंन वैभव सोमबंशी ने किया|
मुस्लिम महासभा नें भी टाउन हाल गाँधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की| इसके साथ सभी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शपथ भी दिलायी| फरियाब खान, मो० मेराजुद्दीन, सलीम रजा, आमिर खान, जीशान मंसूरी आदि रहे|