अपडेट: भरोसे की घुट्टी पीकर दो घंटे में निपटा नंदी सेना का आमरण अनशन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:बीजेपी सरकार होने के बाद भी बीते लगभग दो महीने में आधा सैकड़ा गायों और गौवंशों की मौत से आक्रोशित नंदी सेना का आमरण अनशन किया| लेकिन अनशन केबल दो घंटे में ही स्माप्त हो गया| केबल पालिका ने उन्हें भरोसे की घुट्टी जरुर पिला दी| वही बीते दिन जेएनआई पर प्रकाशित खबर का असर हुआ| जिस पर जिलाधिकारी से अपना गला फंसते देख जाँच कमेटी गठित कर दी| कमेटी ने गौसदन पंहुचकर जाँच पड़ताल की|
सोमवार दोपहर नंदी संकल्प सेना के प्रमुख विक्रांत अवस्थी चौक पर अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार आमरण अनशन पर बैठ गये| उसके साथ उनके तकरीबन एक दर्जन समर्थक भी है| नंदी सेना ने मांग की है की गौसदन का पूरा व्योरा दिया जाए की कितने गौवंश, कितनी गाय है| कितनी गाय गौसदन में बंद की गयी और कितनो को जुर्माना देकर छोड़ दिया गया| वर्तमान में जो गाय व गौवंश गौसदन में है उन्हें तत्काल चारा उपलब्ध कराया जाये|
गौसदन में स्थायी कर्मियों की नियुक्ति के साथ ही गौसदन में गायों व नंदी के लिए अलग-अलग चन्नी की व्यवस्था की जाये| गायों की पर्याप्त चिकित्सा की व्यवस्था की जाये| विक्रांत अवस्थी ने बताया की मांगो पर कार्यवाही तक आमरण अनशन जारी रहेगा| लेकिन दो घंटे बाद एसडीएम अमित असेरी के पंहुचने के बाद उन्होने कुछ दिन में व्यवस्था दुरस्त करने का भरोसा दिया| जिसके बाद अनशन समाप्त हो गया|
strong>एसडीएम सदर/ईओ अमित असेरी ने बताया की कमेटी जाँच करने के लिये गौसदन आयी है| पूरी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को दी जायेगी|
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी भी आमरण अनशन स्थल पंहुचे उन्होंने जेएनआई को बताया की गायों की मौत में नगर पालिका की घोर लापरवाही है| उन्होंने सीएम योगी को इस सम्बन्ध में पत्र भेजा है| दोषियों पर कार्यवाही होगी| उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष को पूरी तरह दोषी करार दिया