बाइक से जा रहे दारोगा की मार्ग दुर्घटना में मौत

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बाइक से जा रहे दारोगा मार्ग दुर्घटना में जख्मी हो गया| उसे उपचार के लिए लोहिया लाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया|
जनपद फतेहपुर के अरोधर कलरबापुर निवासी 48 वर्षीय दारोगा प्रभु दयाल बाइक से सम्मान लेकर जा रहे थे| तभी नगला सुधन दुल्लामई मोड़ के निकट किसी अज्ञात वाहन नें उनके जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उनके सिर में चोट आ गयी| सूचना मिलने पर उन्हें सीएचसी मोहम्मदाबाद लाया गया|  हालत गंभीर होनें पर उन्हें रिफर कर दिया गया|  जिसके बाद उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|  लोहिया अस्पताल के चिकित्सक डॉ० अरिदमन सिंह नें उन्हें मृत घोषित कर दिया| घटना की सूचना पुलिस नें उनके परिजनों को दी|
चार माह पूर्व थाना मेरापुर में हुई थी तैनाती 
पूर्व में मृतक दारोगा प्रभुदयाल डायल 100 में तैनात थे| समयावधि पूरी होंनें पर उन्हें बीते 9 नबम्वर 2021 को मेरापुर में तैनात किया गया|  बीते लगभग चार महीने बाद जुलाई 2021 में प्रभुदयाल का रिटायरमेंट होना था|  जिसका उनको नोटिस मिल चुका था|
लोहिया अस्पताल में शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय, आवास विकास चौकी इंचार्ज विशेष कुमार के साथ ही मेरापुर थानाध्यक्ष धर्वेन्द्र कुमार पंहुचे|
थानाध्यक्ष नें बताया कि जाँच की जा रही है| दुर्घटना करने वाले वाहन का पता नही चल सका है| मुकदमा दर्ज किया जायेगा|