सेन्ट्रल जेल के कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन

jail sdm aspफर्रुखाबाद: कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र में स्थित सेन्ट्रल जेल में आजीवन कैद की सजा काट रहे कैदी 40 वर्षीय ओमेन्द्र चौहान पुत्र रामनिवास ने बुधवार को सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

जेल में आजीवन कैद की सजा काट रहे जनपद एटा के जैथरा बरौलिया निवासी ओमेन्द्र बीते कई दिनों से मानसिक तनाव में बताया गया| बीती रात उसने अपने साथियों के साथ बैठकर शतरंज की बाजी लगायी| उसके बाद वह सो गया| सुबह सभी कैदियों क्वे साथ वह भी उठा| तकरीबन 5 :30 बजे वह उठा और चाय पी| जब सभी कैदी बैरक के बाहर थे तभी उसने अपनी नीली चेक की लुंगी से बैरक में लगे पंखे में लटक कर आत्महत्या कर ली|

घटना की सुचना जेल अधिकारियो को दी गयी | जेल अधीक्षक वीपी त्रिपाठी, जेलर सुनीत कुमार सिंह मौके पर पंहुचे| घटना की सूचना आला अधिकारियों को दी गयी| जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एसडीएम सदर सुरेन्द्र कुमार मौके पर पंहुचे| उसके बाद सेन्ट्रल जेल चौकी इंचार्ज ए.एच जैदी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

एसडीएम ने बताया कि बैरक में कुल 123 कैदी बंद थे| ओमेन्द्र ने सुबह चाय पी और उसके बाद बैरक के अन्दर जाकर अपने अगौछे से पंखे में लटक कर फांसी लगा ली| उन्होंने कहा जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|

को एसडीएम सदर सुरेन्द्र कुमार ने जेएनआई को बताया किबीते 20 जनवरी 2002 से