घर जैसी रसोई में गैस पाइप फटने से लगी आग, दो महिलाएं झुलसी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) लोहिया अस्पताल में साध ए हैल्पिग हैंड की ओर से संचालित घर जैसी रसोई में अचानक गैस सिलेंडर का पाइप फटने से दो महिलायें झुलस गयीं| उन्हें लोहिया में भर्ती किया गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंगूरीबाग छाबनी निवासी 40 वर्षीय वीना वाथम पत्नी रामप्रकाश व रानी उर्फ रन्नो पत्नी रामोतार लोहिया में घर जैसी रसोई में रोटी बनानें का काम करती हैं| गुरुवार को वह रोज की तरह रोटी बना रहीं थी| तभी अचानक गैस सिलेंडर का पाइप फटने से आग लग गयी| जिससे वीना व रानी बुरी तरह झुलस गयीं| जिसके बाद मौके पर मौजूद कर्मी गौरव शर्मा नें सिलेंडर से गैस बंद कर दी| दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|