परकोपाइन स्पर परियोजना से ग्रामीणों को कटान से मिलेगी राहत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) मंगलवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने तहसील अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कोला सोता एवं अलादादपुर भटोली को कटान से बचाने हेतु निर्माणाधीन परकोपाइन स्पर परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया।
डीएम के निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियन्ता सिचाई ने बताया गया कि ग्राम अलादादपुर भटोली में 12 परकोपाइन स्पर निर्माण हेतु धनराशि 80.13 लाख एवं ग्राम कोलासोता में 20 परकोपाइन स्पर निर्माण के लिए धनराशि 171 लाख की स्वीकृत शासन द्वारा प्राप्त है। परकोपाइन स्पर के निर्माण से उक्त ग्रामों कटान की स्थिति नहीं रहेगी और ग्रामीण आराम से अपना जीवन यापन कर सकते है। अधिशाषी अभियन्ता ने बताया कि निर्माण कार्य पूर्ण करने की तिथि 30 मई, 2021 है। वर्तमान में ग्राम अलादादपुर भटोली में 45 प्रतिशत एवं ग्राम कोलासोता में 80 प्रतिशत निर्माण कार्य हो गया है। जिलाधिकारी ने तेजी के साथ निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी विजेंद्र सिंह आदि रहे|