शिक्षक संगठनो की घुड़की पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक आनंद राजेपुर अटैच

CRIME FARRUKHABAD NEWS

asp aanad shuklaaandnd shuklaabsa aadeshफर्रुखाबाद: बीते दिनों से चर्चा में चल रहे कायमगंज विकास खंड के ग्राममें इंचार्ज प्रधानाध्यापक आनंद शुक्ला का अटैचमेंट शिक्षक संगठनो की घुड़की के बाद कर दिया गया| शिक्षक नेताओ के सख्त तेबर देखते हुये पुलिस अधीक्षक ने भी थानाध्यक्ष को आरोपी प्रधान पुत्र को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये है|

विदित है थाना अमृतपुर के ग्राम बलीपट्टी रानी गाँव निवासी आनंद कुमार शुक्ला जूनियर हाई स्कूल बहबलपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक है| बीते शनिवार 20 फरवरी को वह अपने विधालय में बैठे थे| तभी गाँव की महिला प्रधान शशि चौहान का पुत्र सनी अपने 4-5 साथियों के साथ विधालय पंहुचा और विधालयो में अव्यवस्था का हबाला देकर उन्हें हड्काने लगा| कुछ देर बाद सनी के साथ आये युवको ने प्रधानाध्यापक के ऊपर जानलेवा हमला बोल दिया| पहले उन्हें जमकर पीटा और बाद में उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया|हमला करने से प्रधानाध्यापक को गम्भीर चोटे आयी और वह लहुलुहान हो गये| पुलिस ने घटना के मामले में प्रधान पुत्र सनी व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया| पुलिस ने ना आरोपी की गिरफ्तारी की ना ही इंचार्ज प्रधानाध्यापक को कही अन्य जगह अटैच किया|

जिसके चलते बीते दिन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ और पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने अधिकारियो से भेट कर कार्यवाही की मांग की थी| इसी क्रम में बुधवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के विजय बहादुर यादव ने कई शिक्षक नेताओ के साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी से भेट कर उन्हें ज्ञापन सौपा|| विजय बहादुर यादव के दवारा भी अधिकारियो पर दबाब बनाया गया| जिसके बाद आनंद शुक्ला बहबलपुर पूर्व माध्यमिक विधालय से राजेपुर के पूर्व माध्यमिक विधालय हुसैनपुर हडाई में अटैच कर दिया गया| ज्ञापन में अन्य 12 सूत्रीय मांगे की गयी है| जिसमे नव नियुक्त शिक्षको का जल्द वेतन भुगतान, 2005 के बाद नियुक्त हुये शिक्षको को जीपीऍफ़ की कटौती शुरू की जाये आदि मांगे शामिल थी|

इसके बाद विजय बहादुर यादव के नेतृत्व में शिक्षको ने अपर पुलिस अधीक्षक से भेट कीऔर उन्हें ज्ञापन सौपा| शिक्षक नेताओ के ज्ञापन के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना पुलिस को आरोपी प्रधान शशि चौहान के पुत्र सनी को बहुत जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये| विजय बहादुर ने कहा की यदि आरोपी की दो दिन में गिरफ्तारी ना हुई तो परिषदीय विधालयो म ताला बंदी कर प्रदर्शन किया जायेगा|
इस दौरान मंत्री राजकिशोर शुक्ला, पीड़ित आनंद शुक्ला, विधान चंद गुप्ता, श्याम सिंह, राजेश यादव, राजकिशोर, आदि शिक्षक मौजूद रहे|