थाने के भीतर संदिग्ध हालत में मुंशी ने लगायी फांसी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:थाने के भीतर मुंशी ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| जिससे पुलिस में हड़कम्प मच गया| पुलिस अधिकारी मामले की जाँच पड़ताल में जुटे है|
थाना कंपिल में कम्प्यूटर आपरेटर के पद पर तैनात अनिल कुशवाह निवासी कानपुर नगर बीते लगभग डेढ़ वर्ष से तैनात था| गुरुवार को थाने में पीस कमेटी की बैठक चल रही थी| उसी दौरान उसने संदिग्ध हालत में थाने के बाथरूम में अगौंछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| लेकिन थाना पुलिस मामले को दबाने के प्रयास में है| मृतक मुंशी बीते वर्ष 2015-16 के बैच में भर्ती हुआ था| घटना की सूचना पर विधायक अमर सिंह खटिक व सीओ सिटी नरेश कुमार मौके पर पंहुचे|
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने फांसी की पुष्ठी की| उन्होंने कहा की मुंशी ने फांसी लगा ली है| जाँच की जा रही है|