राजमिस्त्री का था दुर्घटना में मृत हुये ग्रामीण का शव

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात हाई-वे पर मार्ग दुर्घटना में मृत ग्रामीण की शिनाख्त राजमित्री के रूप में की| पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया|
थाना क्षेत्र के ग्राम गौटिया मोड़ के निकट अज्ञात वाहन ने साइकिल सबार को जोरदार मार दी थी| जिससे उसकी मौत हो गयी थी| पुलिस नें शव को लोहिया अस्पताल में भेज दिया गया था| जिसके बाद मृतक की शिनाख्त ग्राम अलीगढ़ निवासी 45 वर्षीय रामनिवास पुत्र राजेन्द्र सिंह के रूप में परिजनों नें की| परिजनों नें बताया कि वह राजमिस्त्री का कार्य करता था| वह काम से घर लौट रहा था| मृतक की पत्नी सुदामा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| दारोगा सुबोध यादव नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|