भाजपा नेता था इस लिए कर दिया 6 हजार का चालान!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात भाजपा नेता का चलाना पुलिस कर्मी नें केबल इस बात पर कर दिया कि वह भाजपा का पदाधिकारी है| पुलिस कर्मी नशे की हालत में था| पास में ही चौकी इंचार्ज भी खड़े थे| मामला तूल पकड़ गया है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गढिया निवासी आलोक राजपूत भाजपा के बढ़पुर पश्चिम मंडल मंत्री है| आलोक बीती रात लगभग 7 बजे बघार नाले पर सब्जी लेनें गये थे| आलोक के अनुसार वह थाना जहानगंज क्षेत्र के छिबरामऊ मार्ग पर गया था| दुकान से सामान लेनें के लिए लिए जैसे ही रुका वहाँ पहले से ही राजपुताना चौकी इंचार्ज उदयवीर सिंह सिपाही अंकित के साथ खड़े थे| आलोक राजपूत की बाइक देखते ही सिपाही अंकित बोला यह भाजपा नेता है इसका चालान जरुर करुगा मेरा क्या कर लोगो मुझे अंकित कुमार कहते है| आलोक नें बताया कि उसके पास हेलमेट, गाड़ी के कागज और चालक लाइसेंस भी था| लेकिन बाद जब सिपाही आक्रोशित होकर पार्टी और उसके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा| देखते ही देखते 6 हजार रूपये का चालान काट दिया|
थानाध्यक्ष दिनेश गौतम नें बताया कि मामला उनके संज्ञान में है| मामले की जाँच करायी जायेगी| जाँच में बाद दोषी पर कार्यवाही होगी| भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता नें बताया कि पार्टी पदाधिकारी बिना बात अभद्रता करना अनुचित है| उच्चाधिकारियों से वार्ता कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करायी जायेगी|