सपा और प्रसपा नें जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सपा और प्रसपा नें कार्यक्रमों का आयोजन किया| इसके साथ ही प्रसपा नें किसानों को सम्मानित भी किया|
सपा के आवास विकास स्थित जिला कार्यलय पर चौधरी चरण सिंह जी की 118 वी जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया| वहीं सपाईयों नें उनके  मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया| जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने चौधरी चरण सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान पूर्व सपा जिला महासचिव मंदीप यादव सुबोध यादव, महेंद्र सिंह कटियार, यूनुस अंसारी, विवेक यादव, रामविलास राजपूत, नागेंद्र सिंह शाक्य, ओम प्रकाश शर्मा, रामानंद प्रजापति आदि ने संबोधित किया। जितेंद्र यादव सिरौली वाले, राघव दत्त मिश्रा, अनुराग यादव, जितेंद्र यादव जीतू, आनंद यादव, बेचेलाल यादव, सिराजुल आफाक मुन्ना आदि रहे| अध्यक्षता वरिष्ठ समाजवादी नेता मुन्ना यादव एडवोकेट ने की तथा संचालन निवर्तमान जिला महासचिव मंदीप यादव एडवोकेट ने किया।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के शीशमबाग फतेहगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता नें कहा कि ने कहा कि किसानों की लड़ाई हमेशा समाजवादियों ने लड़ी है डॉ राम मनोहर लोहिया चौधरी चरण सिंह हमेशा किसानों की आवाज को उठाते रहे हैं उसी कड़ी को आगे बढ़ाने काम मुलायम सिंह यादव ने किया और अब शिवपाल सिंह यादव कर रहे हैं| प्रगतिशील समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी हुई है और किसानों के हित की बात कर रही है|
जिलाध्यक्ष अनस सिद्दीकी नें कहा कि कहा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी आज चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन कर रही है किसानों को सम्मानित कर रही है आज किसानों का उत्पीड़न हो रहा है और जो कोई किसानों की लड़ाई लड़ रहा है उसके ऊपर पुलिस का पहरा बैठा दिया जा रहा है हम लोगों को 24 घंटे पुलिस ने बंधक बनाकर रखा लेकिन उसके बावजूद भी हम किसान आंदोलन में किसानों के साथ खड़े हैं| इस दौरान प्रसपा नेताओं नें किसानों को शाल उड़ाकर सम्मानित किया|
इस दौरान  प्रदेश सचिव प्रदीप यादव, नीलम सिंह, महानगर अध्यक्ष चांद मोहम्मद खान,  महासचिव सुरेंद्र यादव,  विमल यादव, शुभम राय हनी आदि रहे|