तीस को मिला सम्पूर्ण समाधान, दो सैकड़ा को भरोसे की घुट्टी

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को जिले की तीनो तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया| जिसमे कुल 227 फरियादी शिकायत लेकर पंहुचे लेकिन न्याय केबल तीस को ही मिल सका| जिलाधिकारी नें बची हुई सभी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिये|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने सदर तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या को सुना| जिसमे भूमि से सम्बन्धित विवाद अधिक सामने आये| उन्होंने भूमि विवाद मामलों में दोनों पक्षों को थाना दिवस में बुलाकर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिये| भी विभागों को सम्पूर्ण समाधानद दिवस में प्राप्त शिकायातों का एक सप्ताह के अन्दर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने को कहते हुए उन्होंने निर्देश दिये कि 5 दिन से अधिक शिकायतों को कार्यालय स्तर पर लम्बित रखा गया तो कार्यवाही की जायेगी| सदर तहसील में कुल 92 फरियादी पंहुचे जिसमे केबल 15 के हाथों में न्याय आया|
कायमगंज तहसील में अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप और एसडीएम सुनील कुमार नें सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादें सुनी| जिसमे 99 में से केबल 15 लोग अपनी समस्या का सम्पूर्ण समाधान पा सके| अमृतपुर में एसडीएम विजेंद्र कुमार व सीओ राजवीर नें समस्यां सुनी| कुल 36 फरियादी ही पंहुचे उसमे भी एक को भी न्याय नही मिल सका| श्रीप्रकाश खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष जसबंत सिंह, राजेपुर थानाध्यक्ष देवेन्द्र गंगवार आदि रहे|