पंचायत चुनाव: वोट के लिए भौजी को साड़ी और भईया को टुन्न करने की योजना बना रहे प्रत्याशी

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION

voter1फर्रुखाबाद: गुरुवार को बढ़पुर ब्लाक के कुछ ग्राम सभाओ का सर्वे किया गया तो पता चला कि इस बार के चुनाव में प्रधानी के उम्मीदवार अपनी ग्राम सभा में वोट किस प्रकार लिया जाए इसकी रणनीत बना रहे है| कुछ ग्राम सभा के उम्मीदवार तो साफ कहते कि यदि शराव नही पिलाई तो बहुत से वोटर नाराज हो जाते है| और महिलाओ को साड़ी इसलिए देंगे ताकि अपने साथ अन्य महिलाओ का भी वोट हमारे पक्ष में पड़े| जिस गांव में महिला अनुपात ज्यादा है| वहां तो लगभग दो हजार साड़िया बॉटनी पड़ सकती है|

खानपुर में एक नए उम्मीदवार ने अभी से साडियों की बुकिंग करा दी है| कुछ लोग तो अंगूठी बनवा रहे है| एक प्रधान पद के उम्मीदवार से पूछा कि आप क्या कर रहे हो तो उसने साफ कहा कि मे तो भाभी के लिए साड़ी और भईया के लिए दारू का इंतजाम कर दिया है| इस चुनाव में अमीर से लेकर गरीब भी चुनाव मैदान में उतर गए है| बाग़ लकूला में तो एक रिक्शाचालक चुनाव मैदान में कूद पड़ा है जिसके पास पोस्टर तक छपबाने के पैसे नही है|

जिले की सभी ग्राम सभाओ में जिस प्रकार से लोग चुनाव प्रचार में लगे दिखाई दे रहे है उससे यह मालूम होता है कि इस वार का चुनाव घमासान होगा| एक ग्राम सभा में लगभग एक दर्जन से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में है| अपना अपना प्रचार भी हाई फाई तरीके से कर रहे है| कोई होडिंग लगवा रहा तो कोई पोस्टर लगा रहा है | और कुछ लोग अपने गांव के वोट बढ़वाने की जुगाड़ लगा रहे है| इस समय यदि कोई गांव का आदमी बीमार पड़ जाता तो उसे तत्काल में प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया जाता ताकि यह वोट हमारा पक्का हो जाए| वोटरो की खातिर जीजाजी की तरह हो रही है| वहीँ मतदाता भी कम चालू नहीं है| सुबह मुकेश के के घर में नास्ता कर रहा है, दोपहर को देशी घी से डूबा हुआ खाना रामपाल के घर खा रहा है और डिनर 8PM के साथ कुंवरपाल उड़ा रहा है|