अपनों के भितरघात से ही विरोधी पार्टी के गुंडे होते हैं हावी: दयाशंकर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पंचायत चुनाव को लेकर भाजापा गंभीर हो गयी है| जिसके चलते पार्टी लगातार अपनी रणनीति बना रही है| भाजपा पंचायत चुनाव की विजय को पूरी तरह से भगवा करने की जुगत लगा रही है| जिसके लिए कार्यकर्ताओ को उनकी ताकत याद दिला रही है| मंगलवार को प्रदेश उपाध्यक्ष नें मंच से कार्यकर्ताओं को बताया कि यदि विरोधी पार्टियों के अराजक लोग गुंडागर्दी करते है तो कही ना कही उसके पीछे अपने ही होते है|आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में आगामी पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई| मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर युद्ध स्तर पर जुट जाने के दिशा निर्देश दिए।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा समाजवादी पार्टी ने सत्ता में रहकर धनबल और बाहुबल का सहारा लेकर पंचायत चुनावों में धांधली करने का कार्य किया था|  समाजवादी पार्टी के गुंडाराज से त्रस्त होकर प्रदेश की जनता ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार बनाई। योगी सरकार के अस्तित्व में आने के बाद प्रदेश में गुंडो एवं माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई है|  पंचायत चुनावों में भी गुंडागर्दी करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी|  सपा मानसिकता वाले प्रशासनिक अधिकारी को चिन्हित कर कर शासन को अवगत कराया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा में मेहनत करने वाले कार्यकर्ता ही शीर्ष पर जाते है| लिहाजा हम सभी को मेहनत में कोई कमी नही रखनी चाहिए| उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि अपने क्षेत्र के गुंडे माफियाओं की सूची बनाकर भेजे| जिन पर पार्टी कार्यवाही करायेगी| इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि यदि विरोधी पार्टी के गुंडे हावी हैं तो उसमे कुछ अपने ही उनके साथ होते है| सभी गलती विरोधियों की नही कुछ गलती अपनों की भी होती है| कार्यकर्ता पंचायत चुनावों के अंतर्गत आने वाले नव मतदाताओं को जोड़ने के लिए घर-घर संपर्क करें एवं चुनाव जीतने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कार्यों की उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।  सांसद मुकेश राजपूत ने कहा 2 सांसदों वाली पार्टी वर्तमान में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल वाली पार्टी है|  जिसने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया
जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी वार्ड में संयोजकों की नियुक्ति पार्टी द्वारा तय की गई है। यह सभी संयोजक अपने-अपने वार्डों में जाकर पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर बैठक करें कहीं भी कोई कठिनाई आ रही हो तो जिला संगठन को अवगत कराएं।  संचालन पंचायत चुनाव प्रभारी एवं जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने किया।
कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक एवं पंचायत चुनाव संयोजक दिनेश कटियार विचार रखे| कायमगंज चेयरमैन सुनील कुमार चक, जिला उपाध्यक्ष भास्कर दत्त द्विवेदी, अशोक कटियार, संदीप शाक्य, बबीता पाठक,  जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, शिवांग रस्तोगी आदि रहे|