बांग्लादेश के रास्ते पाक भेज रहा नकली नोट: केसरी नाथ त्रिपाठी

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics राष्ट्रीय

फर्रुखाबाद: जनपद आये पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने कहा की पाकिस्तान पहले नेपाल और अब पश्चिम बंगाल के रास्ते नकली नोट सप्लाई कर रहा है | इसके लिये अब प्रदेश की सीमा पर बाड लगाने का काम चल रहा है|
कायमगंज के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद केसरी नाथ त्रिपाठी लोहाई रोड स्थित भाजपा नेत्री डॉ० रजनी सरीन के निवास पर पंहुचे| जंहा उन्होंने सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के साथ ही साथ कई लोग से मुलाकात की| पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि बंगलादेश का विकास होना चाहिए| उसमे औधोगिक सम्भावना अधिक है| लेकिन पाक अपनी नापाक करकत से बाज नही आ रहा|

उन्होंने बताया कि पहले पाक नेपाल के रास्ते नकली नोट भेजता था| अब वह बांग्लादेश के रास्ते नकली नोट सप्लाई कर रहा है| पश्चिम बंगाल में घुसपैठी आ रहे है| उनका एक रैकेट भी चल रहा है जो फर्जी राशन कार्ड आदि जारी कर उन्हें नागरिकता भी दिला देता है| अब पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की सीमा पर बाड लगाए जा रहे है| जिससे इन पर रोंक थाम लगेगी| उन्होंने ममता सरकार पर कोई वार्ता करने से इंकार कर दिया|

प्रांशु दत्त द्विवेदी, चेयरमैंन विजय गुप्ता, शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी आदि भी मौजूद रहे|