सीमा विस्तार के लिए शासन को पालिका भेजेगी 44 गांवों का प्रस्ताव

FEATURED NAGAR PALIKA

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद  का औचक निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने ईओ को निर्देश दिये कि पालिका के सीमा विस्तार के लिए 44 गांवों के प्रस्ताव को शासन मे भेजा जायेगा|
शुक्रवार को सुबह डीएम दलबल के साथ पालिका कार्यालय टाउन हाल पंहुच गये| निरीक्षण के दौरान उन्होंने म्यूटेशन के लगभग 250 प्रकरण लम्बित पाये जिन्हें एक महीने के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए| 31 दिसम्बर तक 14वें वित्त की धनराशि खर्च करने के सम्बन्ध में भी निर्देशित किया| उन्होंने ईओ रविन्द्र कुमार को जल्द से जल्द  जर्जर बिल्डिंग का निस्तारण कराकर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिये | शासन के निर्देशानुसार पुराने रिकॉर्ड की बीडिंग कराने के लिए निर्देशित किया|
जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार से स्वयं रूचि लेकर एक सप्ताह के अन्दर नगर पालिका फर्रूखाबाद का सीमाविस्तार प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के दिए निर्देश। सीमा विस्तार में 44 ग्रामों को शामिल किया  गया है|
निरीक्षण के दौरान विजय राजन सक्सेना, सुनीता कुशवाह टीसी, पंकज तिवारी आदिरहे ।