आधी रात में युवक की हत्या कर शव गायब करने जा रहे एक आरोपी को चीता नें दबोचा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) आधी रात के समय सेंट्रों कार से शव गायब करने जा रहे एक आरोपी को चीता पुलिस नें दबोच लिया| पुलिस उससे पड़ताल कर रही है| शव देखकर लग रहा ही कि हत्या गला दबाकर या कसकर की गयी है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल दरवाजे से कादरी गेट जाने वाले मार्ग पर बीती देर रात लगभग 1 बजे पुलिस नें एक कार खड़ी देखी| दोबारा जब चीता मोबाइल पुलिस के सिपाही लगभग 2:30 बजे गस्त के लिए निकले तो उस कार में दो लोग एक शव को लादने जा रहे थे| पुलिस देखकर आरोपी मौके से भागने लगे| जिस पर चीता पुलिस नें एक आरोपी पाती राम उर्फ दुर्गेश पुत्र रतिराम निवासी रामलीला गड्डा को दबोच लिया| जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय, कादरी गेट चौकी इंचार्ज हरिओम त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और मोहल्ला रामलीला गड्डा में बंद पड़े पुष्पा पत्नी सुभाष गुप्ता के मकान को देखा | जिसमे हत्या से जुड़े कई अहम सुराग मिले| पुलिस नें शव कब्जे में ले लिया|
प्रभारी निरीक्षक नें बताया की मृतक की उम्र 40 वर्ष लग रही है| पकड़े गये आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पड़ताल की जा रही है| हत्या क्यों और कहा और किसने की इसका पता लगाया जा रहा है| शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|