तत्कालीन ईओ रश्मि भारती के खिलाफ शासन को जायेगा आरोप पत्र

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शासन से आयी भूतत्व एवं खनिकर्म की सचिव व नोडल अधिकारी डॉ० रोशन जैकब नें तत्कालीन ईओ रश्मि भारती की खराब कार्यप्रणाली के खिलाफ शासन को आरोप पत्र भेजने के निर्देश दिये|
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई कोविड-19 के सम्बन्ध में बैठक की समीक्षा की| बैठक में उन्हें जानकारी मिली की नगर पालिका की साफ-सफाई पर कोई कार्य नही किया गया| उन्हें निरीक्षण के दौरान नगर में काफी गंदगी और नालियाँ भरी हुई मिलीं| डीएम मानवेन्द्र सिंह नें नोडल अधिकारी को बताया कि पूर्व में रही ईओ रश्मि भारती नें पालिका का कार्य बेहतर नही रहा| जिसका पत्राचार शासन को किया गया था|
नोडल अधिकारी ने जिम्मेदार ईओ के खिलाफ शासन में आरोप पत्र भेजने के निर्देश दिये| उन्होंने वर्तमान ईओ को निर्देश दिये कि सुबह-शाम दोनों समय मोहल्लों की साफ-सफाई करायी जाये| जलभराव की समस्या का जल्द निस्तारण किया जाने के भी निर्देश दिये| सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया, सीएमओ डॉ० चन्द्र शेखर आदि रहे|

Comments are closed.