घर के बाहर खड़े पूर्व प्रधान के गोली मारी, हालत गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) गुरुवार देर शाम घर के बाहर खड़े पूर्व प्रधान के दबंग ने गोली मार दी| गोली  दिल के ऊपर गर्दन के निकट से आर-पार हो गयी| उनकी गोद में पौत्री भी थी जिसके भी बारूद लगा| दोनों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया है| पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरीबा पश्चिम निवासी शाहिद अली थाना मऊदरवाजा के ग्राम कटरी धर्मपुर के पूर्व प्रधान भी है| उनके पुत्र राशिद अली नें बताया कि पिता नबाज पढ़कर घर आये और 7 माह की मेरी पुत्री रिहाना को गोद में लिए घर के बाहर खड़े थे| तभी अचानक जावेद पुत्र लड्डन तमंचा लेकर आया और उसने देखते ही पिता के ऊपर तमंचे से फरार कर दिया| जिससे गोली गर्दन के निकट से आर-पार हो गयी| जबकि मासूम रिहाना के भी बारूद लग गया| दोनों को अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया है| अभी फिलहाल विवाद का कारण पता नही चला है|
सूचना मिलने पर सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय, घोड़ा नखास चौकी इंचार्ज बलराज भाटी मौके पर आ गये| उन्होंने पड़ताल की| सीओ नें बताया आरोपी की तलाश की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|