कर्मचारी नेता व सम्प्रति सहायक कोषाधिकारी अखिलेश अग्निहोत्री के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति में मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के चर्चित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष और सम्प्रति सहायक कोषाधिकारी अखिलेश अग्निहोत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार निबारण अधिनयम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है|भ्रष्टाचार निवारण संगठन आगरा इकाई के प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह पंवार ने कोतवाली फतेहगढ़ में अखिलेश अग्निहोत्री निवासी सेनापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे उन्होंने कहा कि बीते 18 जुलाई 2017 को तत्कालीन जिलाधिकारी के ओएसडी के पत्र के माध्यम से सम्प्रति सहायक कोषाधिकारी की सम्पत्ति की जाँच की गयी| जिसमे जाँच में चल-अचल सम्पत्ति की जाँच में पाया गया कि अखिलेश अग्निहोत्री ने जाँच हेतु निर्धारित अबधि में अपने ज्ञात व अबैध श्रोतों से कुल 74,43, 890 की आय अर्जित की गयी| इसी अबधि में उनके द्वारा परिसम्पत्तियों के अर्जन पर एवं भरण-पोषण पर कुल 1,14,26,926 का व्यय पाया गया| जो उनकी आय के सापेक्ष 39, 83,027 यानि 53.50 प्रतिशत से अधिक है|
मुकदमे में कहा है कि अबैध सम्पत्ति के बारे में अखिलेश अग्निहोत्री कोई समाधान साक्ष्य उपलब्ध नही करा सके| कोतवाली पुलिस नें उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निबारण अधिनयम के तहत मुकदमा दर्ज किया| पुलिस जाँच कर रही है|