गजब: पालिका के नलों से निकल रहा खूनी रंग का पानी

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई नगर प्रतिनिधि) नगर पालिका की सप्लाई से निकलने वाला पानी इन दिनों लाल रंग का आ रहा है| जिससे सम्बन्धित नागरिक अचंभित है| लेकिन कोई पालिका कर्मी इस समस्या को देखने नही गया|
दरअसल नगर पालिका परिषद के मोहल्ला सलाबत खां मे लोगों के घरों में लगे पालिका की सप्लाई से लाल रंग का पानी निकल रहा है| पानी देखने में खून जैसे रंग का नजर आ रहा है| पानी ठीक ना आने से आम जनता में आक्रोश है| लोगों को पानी की काफी समस्या हो रही है| मोहल्ले के निवासी सर्वेश सैनी, राम कृपाल राठौर, वेदराम सक्सेना, पप्पू सैनी, निर्वेश, अरविन्द सक्सेना जंगबाज खां में बनी नई टंकी से सप्लाई दी जा रही है| लेकिन छपाई कारखानों से निकलने वाला लाल रंग का पानी पाइप के माध्यम से लोगों के घरों में आ रहा है| जिससे लोगों में आक्रोश है| लोगों का कहना है कि लगभग एक सप्ताह से लाल पानी आ रहा है|
पालिका की अधिशाषी अधिकारी रश्मि भारती नें जेएनआई को बताया कि उन्हें जानकारी नही हुई थी| टीम को भेजकर पानी ठीक कराया जायेगा|