शहर से कोरोना पॉजिटिव रहस्य मय ढंग से फरार, पॉजिटिव दूसरी महिला की मौत

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) जिले में कोरोना का आंकड़ा तेजी पकड़ गया है| अब हर किसी को सुरक्षित रहने की जरूरत है| जहाँ दूसरी महिला मरीज की मौत हो गयी है| लेकिन उससे बड़ी बात है कि आज आये कोरोना पॉजिटिव मरीज में से एक रहस्यमय ढंग से गायब हो गया है| जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर कालोनी निवासी प्रवीन पुत्र रामऔतार कोरोना पॉजिटिव आया था | जब स्वास्थ्य टीम उसके घर जाँच के लिए पंहुची तो वह घर से गायब ,मिला| प्रवीन के गायब होनें की खबर से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया| मोहल्ले को सील कर दिया गया है| लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका पता नही चल सका | उसके परिजनों को कोरनटिन कर दिया गया|
वही 17 जून को 50 वर्षीय प्रभा गुप्ता पत्नी राम प्रकाश गुप्ता कोरोना पॉजिटिव आयी थी| उनके पुत्र उज्जवल नें जेएनआई को बताया कि माँ प्रभा की दोपहर 1 बजे लखनऊ में मौत हो गयी| शव का पांचाल घाट अंतिम संस्कार करेंगे|
सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने बताया फरार कोरोना पॉजिटिव प्रवीन का अभी पता नही चला है| उसकी तलाश की जा रही है| उन्होंने बताया कि वहीं जो भी मृतक महिला कोरोना पॉजिटिव के अंतिम संस्कार में पंहुचेंगे सभी को कोरनटिन किया जायेगा |