जनपद की सीमाओं पर सुरक्षा और अधिक सख्त

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(संकिसा/कंपिल प्रतिनिधि) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह और पुलिस अधिक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने जनपद की सीमाओं का जायजा लिया और सुरक्षा और कड़ी करने के निर्देश दिये| उन्होंने साफ़ कहा कि किसी भी कीमत पर किसी भी बाहरी को प्रवेश ना दिया जाये|
गुरुवार को दोपहर डीएम-एसपी नें थाना मेरापुर क्षेत्र के संकिसा सीमा, हथौड़ा सीमा, बरखेडा सीमा, ब्राहिमपुर जहांगीर अलीगंज सीमा का निरीक्षण किया| मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से जानकारी ली| इसके साथ ही लॉक डाउन का सख्ती के साथ पालन कराने के निर्देश दिये| डीएम नें कहा कि लॉक डाउन का पालन हर कीमत पर होना चाहिए| जनपद की सीमा पर तैनात पुलिस कर्मी पूरी तरह से एलर्ट रहे|
सीमा में किसी गैर जनपद के व्यक्ति को प्रवेश ना दिया जाये| उन्होंने सीमा पर तैनात पुलिस कर्मियों को  मास्क, बिस्कुट, सेनीटाइजर, साबुन, वितरित किया| उन्होंने पुलिस कर्मियों से अपनी भी सुरक्षा पर भी ध्यान देनें की सलाह दी|
कम्युनिटी किचन का भी लिया जायजा
कंपिल प्रतिनिधि- जिलाधिकारी और एसपी ने कंपिल की कम्यूनिटी किचन का भी निरीक्षण किया| जंहा डीएम नें भोजन की गुणवत्ता परखी| उन्होंने कहा कि भोजन केबल जरूरत मंद लोगो को ही कराया जाए| किचन की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए|