फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर प्रतिनिधि) विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला| जिसके बाद मायके पक्ष नें पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गयी और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| परिजनों नें हत्या कर शव फांसी पर लटका दिये जाने का आरोप लगाया|
थाना क्षेत्र के ग्राम गूजरपुर पमारन निवासी सुधीर की 22 वर्षीय पत्नी पूजा देवी का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला| पूजा के मायके शिवपुरी शाहजहाँपुर से परिजन आ गये| पूजा का तीन वर्ष पूर्व विवाह हुआ था| परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले फ्रिज, कूलर और बाइक की मांग कर आये दिन मारपीट करते थे| जिसके चलते उन्होंने उसकी केबिल से गला कसकर हत्या कर दी और शव फांसी पर लटका दिया|
परिजनों की शिकायत पर पुलिस नें मृतका के पति सुधीर, ससुर राजाराम, सास उर्मिला, ननद गायत्री को हिरासत में ले लिया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है|