सर्वे के नाम पर व्यापारियों का होगा उत्पीड़न

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल (फैम) नें भोलेपुर कार्यालय पंहुच डिप्टी कमिश्नर हेमन्त कुमार गौतम के माध्यम से आयुक्त लखनऊ को ज्ञापन भेजा। व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सर्वे का विरोध करते हुए व्यापारियों का उत्पीड़न न करने की मांग की।
फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा नें व्यापारियों के साथ आकर ज्ञापन सौंपा| जिसमे चार महत्वपूर्ण बिंदु रखे | जिसमें कहा कि 16 मई से व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जीएचटी विभाग जाँच कर रहा है| जो अनुचित है| उन्होंने कहा कि व्यापारी आर्थिक मंदी को झेल रहा है| जबकि जीएसटी कलेक्शन सरकार की उम्मीदों से जादा लगभग दो लाख करोड़ पर पंहुच गया है| इसके बाद भ व्यापारी ईमानदारी से टैक्स दे रहा है| जिससे लगातार जीएसटी कलेक्शन बढ़ता जा रहा है| इसके बाद भी सर्वे के नाम पर प्रतिष्ठानों की जाँच की आड़ में व्यापारी का उत्पीड़न होगा| भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा|इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा ना मिले इस लिये इसे जल्द से जल्द रोंका जाए|ज्ञापन में मांगों के चार प्रमुख बिंदु भी दिये| इस दौरान जिला महामंत्री अनूप गुप्ता, लखन सिंह, धीरेन्द्र तिवारी, संजीब वर्मा, मनोज दीक्षित, विपिन शाक्य आदि रहे|