खबर का बड़ा असर: भारी मात्रा में गुटखा के साथ तीन गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: जेएनआई न्यूज की खबर का बड़ा असर हुआ है पुलिस ने गुटखा की काला बाजारी करने और प्रतिबन्ध के बिना गुटखा बिक्री करने में तीन को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में गुटखा भी बरामद कर लिया है| जिससे गुटखा व तम्बाकू व्यापारियों में हड़कप मच गया है|
दरअसल योगी सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते गुटखा और तम्बाकू बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगा दिया था| लेकिन नगर में बड़े पैमाने पर थोक व्यापारी गुटखा की बिक्री कर रहे थे| बाजारों में भी तीन गुने दाम ग्राहकों से बसूल किये जा रहे थे| जेएनआई ने 9 अप्रैल को लॉक डाउन में गुटखा की थोक बिक्री लगा रही लोगों की जेब और सेहत को चूना शीर्षक पर खबर प्रकाशित की थी| लेकिन उसके बाद भी पुलिस और जिला प्रशासन के कान पर जूं नही रेंगा| उसके बाद पुन: आखिर तम्बाकू की बिक्री पर लगाम क्यों नही लगा पा रही पुलिस ? शीर्षक पर समाचार 12 अप्रैल को प्रकाशित किया था| जिसके बाद पुलिस हरकत में आया गयी| पुलिस ने थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला बहादुरगंज तराई निवासी बृजेश चौरसिया पुत्र श्रीकृष्ण, दुर्गेश कुमार राठौर पुत्र दयाराम निवासी बनखड़िया फतेहगढ़, अमित कुमार गुप्ता पुत्र गुरुदेव नारायन निवासी कानूनगोयान जलालाबाद शाहजहांपुर दोपहर 2 बजे रोडवेज बस स्टेशन के निकट उपनिरीक्षक शंकरानंद ने लगभग एक हजार गुटखा पैकेट सहित गिरफ्तार कर लिया|
गुरु नही गुर्गो पर हेकड़ी दिखा रही पुलिस!
नगर में कई बड़े गुटखा माफिया अपना काला कारोबार पाबंदी के बाद भी चला रहे है| लेकिन पुलिस गुरु पर हाथ डालने में कतरा रही है|  गुर्गो को दबोच कर अपना कर्तव्य निभा रही है|
शहर कोतवाल वेद प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि आरोपियों ने एक एजेंसी से माल खरीदने की बात कही है| जाँच कर एजेंसी के खिलाफ भी कार्यवाही की जायेगी|