थाने में कई जगह अव्यवस्था देख बिफरे एसपी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा के द्वारा थाना अमृतपुर का निरीक्षण किया गया| इस दौरान उन्हें कई कमियां मिली| जिससे उन्होंने कड़ी ऩाराजगी व्यक्त करते हुए व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिये|
थाने पंहुचे पुलिस अधीक्षक नें कम्प्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया| इस दौरान प्रिंटर खराब पाया गया| खिड़की पर गंदगी मिली| उन्होंने खिड़की पर जाली लगाने के निर्देश दिये| आगन्तुक कक्ष में पानी बहता देख एसपी खफा हो गये| भोजनालय कक्ष में गंदगी मिली| उन्हें भोजनालय में गैस से खाना बनता हुआ मिला| उन्हें गैस सिलेंडर से भोजन की व्यवस्था के निर्देश दिये| बैरंग के पंखे शत प्रतिशत खराब मिले| जिन्हें ठीक कराने के निर्देश दिये| वही पीपल का पेंड बैरंग के ऊपर खड़ा मिला| जिसे कटाने के निर्देश दिये| दीवान शीशपाल के कमरे के आगे फुलवारी मिली| जिस पर उन्होंने नकद पुरस्कार देनें की घोषणा की|
एसपी नें आगामी त्योहारों को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक बुलाने के निर्देश दिये| एसपी ने दीवान शीशपाल से माल गोदाम में तमंचे व कच्ची शराब के बारे जानकारी की| लेकिन एसपी को माल गोदाम की चाबी ही नही मिल सकी| एसपी को लेखा-जोखा नही मिल सका|