एसबी पब्लिक स्कूल के बच्चो नें कराते में दिखाया दम

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ के स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी मैदान में आयोजित की गयी जिला कराते प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक करतब दिखाये|
कानपुर रोड याकूतगंज के एसबी पब्लिक स्कूल के बच्चो नें  प्रतियोगिता में हिस्सा लिया| जिसमे विद्यालय के छात्रों का प्रथम स्थान रहा| दूसरे स्थान पर यामाबुकी क्लब रहा| तीसरे स्थान पर सोहेल कराते एकादमी रही| प्रतियोगिता का शुभारम्भ अन्तर्राष्ट्रीय कोच जज जगदीश नारायण नें किया| पुरस्कार वितरण अन्तर्राष्ट्रीय जज अजय वैश्य, इंडिया चीफ यामाबुकी मनोज राजपूत नें किया|