डीएम नें नही सुना दर्द, आक्रोशित सपाईयों नें काटा गदर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिले में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन देनें पंहुचे सपाईयों से उन्होंने ज्ञापन लेनें से ही इंकार कर दिया| जिस पर सपाई आक्रोशित हो गये| उन्होंने डीएम कार्यलय के बाहर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की|
जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी के नेतृत्व में सपाई कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यलय पंहुचे| उन्होंने जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह से ज्ञापन लेंनें की बात कही जिस पर उन्होंने ज्ञापन लेनें से इंकार कर दिया और जाने लगे| जिस पर सपाई आक्रोशित हो गये| उन्होंने जिलाधिकारी की गाड़ी रोंकने का प्रयास किया लेकिन उसके बाद भी ज्ञापन नही लिया गया|
सपाई डीएम कार्यालय के बाहर बरामदे में धरने पर बैठ गये| उन्होंने पुलिस व योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| काफी देर बाद नगर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य नें ज्ञापन लिया|
सपाईयों ने यह रखीं मांगे
1.
समाजवादी नेताओं नें जनपद मेरापुर पुलिस द्वारा 11 मार्च को नगला खरा मौजा पिलखना निवासी हवलदार व उनके परिजनों के साथ मारपीट करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही|
2. बीते 8 मार्च को सपा अनुसूचित जाति व जनजाति प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सर्वेश अम्बेडकर के साथ मारपीट और हाथ तोड़ने की घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी| 
3.
जीएसटी सर्वे के नाम पर छोटे व्यापारियों से अबैध वसूली बंद होंने|
4.
जिले में बढ़ रहे अपराध को नियंत्रित किया जाये|
5. सड़कों के गड्डे अभी तक ठीक नही हुए जबकि सरकार नें वादा किया था|
आदि 6 सूत्रीय मांगे ज्ञापन में दी गयी|
सीओ सिटी की पूर्व मंत्री से नोकझोंक
पूर्व मंत्री सर्वेश अम्बेडकर के द्वारा अभी तक उनके साथ मारपीट किये जाने के आरोपियों की गिरफ्तारी ना करने की कड़ी नाराजगी व्यक्त की| जिस पर सीओ और पूर्व मंत्री में जमकर नोकझोंक हो गयी| सीओ नें बताया कि जाँच की जा रही है|
सपा ने दिया कार्यवाही को तीन दिन का समय
सपा पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी और पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव ने बताया कि सपाईयों का ज्ञापन जिलाधिकारी ने नही लिया| सपा की तरफ से जिला प्रशासन को तीन दिन का समय दिया गया है| यदि तीन दिन में भी कार्यवाही नही हुई तो आंदोलन किया जायेगा|
पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा विवेक यादव, रामानंद प्रजापति, युनुस अंसारी, बीना शर्मा,  अनुराग यादव, नितिन यादव, ओम प्रकाश शर्मा, सुलक्षणा सिंह, जोगेंद्र यादव, इलियास मंसूरी  आदि रहे|