डीजल व पेट्रोल के बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेसियों का सत्यागृह

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG. जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिला कांग्रेस कमेटी ने डीजल व पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन धरना प्रदर्शन के बाद अतिरिक्त एसडीएम को सौपा|
पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पंहुचे और धरना प्रदर्शन किया| जिसमे कहा कि डीजल व पेट्रोल के दाम अधिक है| किसान व जनमानस के हित को देखते हुए दरों को कम किया जाये| कांग्रसियों नें आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार भारत की जनता को मुर्ख बना रही है| सरकार धनपति मित्रों की जेबों भर रही है| कच्चे तेल के दामों में बढ़ोत्तरी होनें पर डीजल के दाम बढ़ा दिये जाते है| धरना प्रदर्शन के बाद अतिरिक्त एसडीएम सुनील यादव को ज्ञापन सौपा|
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा,  राजेन्द्र नारायण मिश्रा, जगवीर सिंह यादव, अरविन्द कुमार अग्निहोत्री, कृष्ण गोपाल, रमेश चन्द्र कठेरिया, इमरान अंसारी आदि रहे|