दलित युवक की गोली मारकर हत्या, आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर प्रतिनिधि) बीती रातदलित ग्रामीण की उसके घर भीतर गोली मारकर हत्या कर दी गयी| हत्या के बाद आरोपी फरार हो गये| पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| जबकि परिजनों की तहरीर पर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है| पुलिस तहकीकात कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम रशीदपुर निवासी 23 वर्षीय नंदकिशोर पुत्र रक्षपाल वर्तमान में अंदाज कोल्ड स्टोरेज के सामने मकान बनाकर रह रहा था| नंदकिशोर बीती रात अपने घर पर था| उसी समय उसकी सीढियों पर चढ़ते समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी| गोली चलने से चीखपुकार मच गयी|
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया| घटना पर एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, सीओ राजवीर सिंह गौड़ व थाना पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस नें जाँच पड़ताल की| मृतक नंदकिशोर बाइक मिस्त्री का कार्य करता था| मृतक के पिता रक्षपाल नें गाँव के ही सुग्रीव,सुनील, सौदान पुत्र तेजसिंह व सोबरन,श्याम, अनार सिंह पुत्र खेमकरन के खिलाफ हत्या की तहरीर दी| पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया|
पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा नें जेएनआई को बताया कि जिन लोगों पर आरोप लगाया गया उन्हें हिरासत में लिया गया है| हत्या के पीछे फिलहाल दो वर्ष पूर्व की रंजिश बतायी जा रही है| जाँच में जो तथ्य सामने आयेंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जायेगी|