राजेपुर और कायमगंज में एक-एक कोरोना पॉजिटिव, 33 पर पंहुचा आंकड़ा

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कोरोना का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है| शनिवार को दो और कोरोना मरीज मिलने से जिले में अब आंकड़ा 33 पर आ गया है|
शनिवार को जनपद में कोरोना की आयी जाँच रिपोर्ट में विकास खंड कायमगंज के गौर खेड़ा निवासी 17 वर्षीय सुमित पुत्र सत्यदेव पॉजिटिव आया है| सुमित अहमदाबाद से लौटा था| वहीं राजेपुर विकास खंड के ग्राम भुडिया भेडा निवासी 24 वर्षीय अमर पाल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है| अमर पाल दिल्ली से लौटा था| दोनों की जांचे 27 मई को करायीं गयी थी| 29 मई को देर रात दोनों की रिपोर्ट आयीं हैं|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया कि दोनों मरीजों को कोविड—19 एल 1 अस्पताल सीएचसी बरौन फर्रूखाबाद में भर्ती किया जायेगा| उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 33 कोरोना मरीज निकल चुके है| जिसमे से अब तक 18 स्वास्थ्य हो चुके है| अब सक्रिय केस केबल 15 है|