3 जनवरी से 18 जनवरी तक चलेगा फर्रुखाबाद युवा महोत्सव

0
264

FARRUKHABAD MAHOTSAVAफर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद महोत्सव का आगाज ३ जनवरी से शुरू होगा| इस संबंध में आयोजको की एक बैठक आहूत की गयी| बैठक में कार्यक्रम के उद्घाटन से लेकर आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया|

[adrotate banner="3"]

3 जनवरी को थाल सजाओ, 7 जनवरी को निबंध लेखन प्रतियोगिता, 8 जनवरी को सोशल मीडिया पर वाद विवाद प्रतियोगिता, 10 जनवरी को साइकिल रेस होगी| 12 जनवरी को प्राकृतिक सौंदर्य पर पेंटिंग प्रतियोगिता होगी| कार्यक्रम के अंतिम दौर में 18 जनवरी को युवाओ का बहुप्रतीक्षित क्रायक्रम रंगारंग डांस और मिस फर्रुखाबाद के चयन के लिए कैट वाक आयोजित होगा| उद्घाटनकर्ता का नाम बैठक में फाइनल नहीं हो सका|

कार्यक्रम को अंतिम रूप प्रदान करने के लिए बुलाई गयी बैठक में डॉ संदीप शर्मा, अरुण प्रकाश तिवारी, संजीव मिश्रा, जोली राजपूत, पुष्पेन्द्र यादव, श्रीचंद मिश्रा, सुनील सक्सेना, आकाश मिश्रा, वीरेंद्र त्रिपाठी, विवेक चतुर्वेदी, रामजी चौहान, हर्षित मिश्रा, सच्चिदानंद मिश्रा, अतुल कपूर और नीरज पाण्डेय उपस्थित रहे|

[adrotate banner="2"]