थाने में जंग लगी बीएलपी गन चलानें से चुटहिल हुए एएसपी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) थाने का निरीक्षण करने पंहुचे अपर पुलिस अधीक्षक बीएलपी गन चलाते समय चुटहिल हो गये| खून निकलने पर थाने के पुलिस कर्मियों में हडकंप मच गया| जिसके बाद उनकी तत्काल उपचार किया गया|
एएसपी त्रिभुवन सिंह ने प्रस्तावित निरीक्षण के दौरान थाने में जाकर हथियारों का निरीक्षण किया|  उसी दौरान उन्होंने बीएलपी गन देखी जिसमे जंग लगी थी| उसे एएसपी नें चलाया तो उनके अंगूठे में चोट लग गयी और खून निकलने लगा|  जिसके बाद तत्काल थानाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव नें उनके अंगूठे में पट्टी बांधी| थाने में डेडबाड़ी कबर कबाड़ में पड़े देख एएसपी खफा हो गये| उन्होंने डायल 112, थाने की गाड़ियों में 10-10 कबर रखने के निर्देश दिये|
लकड़ी पर बनता मिला पुलिस कर्मियों को खाना
एएसपी नें थाने का भोजनालय चेक किया| जिसमे उन्हें खाना चूल्हे पर बनता मिला| चूल्हे पर खाना बनता देख वह खफा हो गये| थानाध्यक्ष नें बताया कि पुलिस कर्मी गैस का खाना पसंद नही करते| जिस पर एएसपी नें गैस पर खाना बनाये जाने के निर्देश दिये|
आरो मिला खराब
निरीक्षण में थाने का आरो भी एएसपी को खराब मिला उन्होंने उसे भी जल्द दुरस्त करने के निर्देश दिये| इसके साथ ही उन्होंने कबाड़ की वस्तुओं को नीलाम करने के निर्देश दिये| पुरानी हथकड़ी व रस्सी बदलने के निर्देश दिये|
एएसपी को सोते मिले दीवान
थाने में चार दीवान तैनात है| निरीक्षण के दौरान उन्हें दो दीवान गायब मिले| पता करने पर उन्हें बताया गया कि दीवान इब्राहीम और श्रीकृष्ण सो रहे है| जिस पर उनकी पेशी कराने के निर्देश दिये| अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह नें बताया कि बीएलपी गन चलाते समय हाथ में चोट लग गयी| गन में जंग लगी हुई थी|