वृष- सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी: 26 जून का राशिफल

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

rashiफर्रुखाबाद: मेष- लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा। कारोबारी हितों पर फोकस बनाए रखें। सौदेबाजी और समझौतों में बेहतर करेंगे। प्रियजनों से मुलाकात संभव। कला कौशलक को बल मिलेगा। दिन हितकर।

मेष- लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा। कारोबारी हितों पर फोकस बनाए रखें। सौदेबाजी और समझौतों में बेहतर करेंगे। प्रियजनों से मुलाकात संभव।

वृष- महत्वपूर्ण प्रयासों में गति आएगी। सभी के लोगों से सहयोग और समर्थन मिलेगा। सम्मान में वृद्धि होगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। पारिवारिक मामले बनेंगे। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।

मिथुन- धर्म और अध्यात्म को बल मिलेगा। नीति नैतिकता पर जोर दें। धार्मिक यात्रा संभव है। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी। दिन श्रेष्ठ फलकारक। इच्छित सूचना मिल सकती है।

कर्क- उचित विचार और परामर्श के साथ समय लेकर ही कोई नया कार्य शुरू करें। आकस्मिकता असहजता बढ़ा सकती है। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। आत्ममुग्धता से बचें। दिन सामान्य शुभकारक।

सिंह- महत्वपूर्ण सौदे, समझौतों को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। भूमि भवन के मामले बनेंगे। इच्छित प्रस्ताव मिल सकते हैं। आवश्यक कार्यों को आज ही पूर्ण करने की सोच रखें। दिन शुभ।

कन्या- प्रलोभन में उलझकर नुकसान उठाना पड़ सकता है। योजनानुसार कार्य करने की कोशिश करे। विपक्षस सक्रिय बना रहेगा। खर्च पर अंकुश रखें। दिन सामान्य शुभ। पुराने रोग उभर सकते हैं।

तुला- एक दूसरे की मदद से तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। मित्रों का साथ बना रहेगा। प्रियजनों से मुलाकात होगी। प्रेम में सफलता। नीति नैतिकता का ध्यान रखें। दिन श्रेष्ठ फलकारक। अति उत्साह से बचें।

वृश्चिक- हर बार आपके मन का ही हो ये आवश्यक नहीं है। परिवार एक इकाई है। इसमें सभी बराबर होते हैं और सबके सुख-दुख समान महत्व रखते हैं। सबको यथोचित नेह और मान दें। दिन सामान्य।

धनु- सामाजिक गतिविधयों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। औरों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। दाम्पत्य में प्रेम और त्याग की भावना बढ़ेगी। शुभ सूचना मिल सकती है। दिन उत्तम। मितभाषी बनें।

मकर- दिनभर मेहनत और लगन से कार्य करेंगे और शाम को उत्सव आयोजन में बढ़चढ़कर भाग लेंगे। रहन सहन आकर्षक रहेगा। पूछपरख बनी रहेगी। संग्रह पर जोर दे सकते हैं। अपनों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ- भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। सृजन स्मरण को बल मिलेगा। लोकप्रियता का ग्राफ बेहतर बना रहेगा। शुभ प्रस्ताव मिल सकते हैं। चर्चा में सफल होंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक। प्रबंधन बढ़ाएं।

मीन- इच्छित वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। रिश्तों में मधुरता घुली रहेगी। निवेश की संभावनाओं पर विचार करेंगे। जल्दबाजी में निर्णय न लें। दिन सामान्य से शुभ फलकारक। विवादों को टालें।