यश बैंक घोटाले के खिलाफ सड़क पर उतरे आप के एक दर्जन कार्यकर्ता

FARRUKHABAD NEWS Politics-IAC-AAP सामाजिक

फर्रुखाबाद: आम आदमी पार्टी के एक दर्जन कार्यकर्ता ही देश के चर्चा का विषय बने यश बैंक घोटाले के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन करते नजर आये| उन्होंने सड़क पर उतर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया|
नगर के बूरावाली गली स्थित आप के जिला कार्यालय से घुमना, नेहरु रोड होते हुए विरोध चौक पर समाप्त हो गया| कार्यकर्ताओं नें हाथ में विरोध के नारे लिये पम्पलेट लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की| और यश बैंक घोटाले को शर्मनाक बताया| आप नें घोटाले का पैसा जल्द से जल्द जनता को वापस करने की मांग की|
इस दौरान जिला संयोजक अतुल शर्मा, राजगौरव पाण्डेय, गौतम कश्यप, योगेन्द्र नाथ मिश्रा, सुधीर कुमार यादव व नरेंद्र कुमार आदि रहे|