दबंगों के भय से मकान बेचने को मजबूर ग्रामीण, बोले पुलिस नही सुनती

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) सोमवार को कुछ यैसे हुआ जिसने पुलिस की कार्यवाही की पोल खोल दी| एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा प्रताड़ित किये गये लगभग आठ परिवार अपना आशियाना बेंचकर पलायन करनें को मजबूर हो गये| पीड़ितों का कहना है कि दबंग कुछ लोग आये दिन उनके मारपीट करते है और पुलिस कुछ कार्यवाही भी नही कर रही|
थाना क्षेत्र के ग्राम पतौंजा निवासी पीड़ित मान सिंह नें बताया कि बीते 7 अगस्त को बच्चों-बच्चों के बीच विवाद हो गया था जिसमे गाँव  के ही आधा दर्जन नामजद व 15 अज्ञात लोगों नें उनके घर पर हथियारों के साथ धावा बोल दिया था| पुलिस नें आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया| जमानत कराकर आये दबंग मान सिंह को गाली-गलौज देकर कहा कि मेरा  क्या कर लोगों लाइसेंसी रिबाल्वर दिखाकर कहा की तुम सब गाँव छोड़कर भाग जाओ नही तो गोली मार देंगे और थाने में पांच लाख दे देंगे | पुलिस द्वारा कोई सख्त कार्यवाही ना करनें से खफा होकर
फतेहचंद्र गुप्ता, अमर सिंह, मानसिंह यादव, रामसिंह यादव,विष्णु दयाल दिवकार, विदेश गुप्ता , संतोष गुप्ता व फतेहचंद्र गुप्ता नें गाँव से पलायन करनें का मन बना लिया|
लिहाजा उनमे से कई ने अपने घर पर मकान बिकाऊ है का पोस्टर चस्पा कर दिया| जो सोशल मीडिया वायरल होनें के बाद हड़कम्प मच गया| क्षेत्रीय विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, सीओ सोहराब आलम व थानाध्यक्ष दिनेश गौतम आदि मौके पर पंहुचे| विधायक नें कड़ी नाराजगी व्यक्त कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की शिफारिश की| वहीं मान सिंह नें पुलिस को तहरीर दी|  थानाध्यक्ष दिनेश गौतम नें बताया कि तहरीर मिल गयी है| कार्यवाही की जायेगी|