जुआ पकड़ने गये पुलिस कर्मी को दौड़ाकर पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती रात जुआ पकड़ने गये सिपाही को दौड़ाकर जुआरियों नें पीट दिया| जिसके बाद सिपाही नें लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट चौकी पर तैनात सिपाही अरविन्द व प्रशांत गिहार बस्ती लकूला में दुर्घटना होनें की सूचना पर गये थे| उसी दौरान उन्हें जुआ होंने की खबर मिली| जिसके बाद दोनों सिपाही जुआ की फड पर पंहुच गये| पुलिस को आया देख जुआरी आग-बबूला हो गये| उन्होंने दोनों सिपाहियों को दौड़ा लिया|
जिसमे सिपाही अरविन्द को जमकर पीट दिया| जिससे सिपाही चुटहिल हो गया| सिपाही नें अपना लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया| चौकी इंचार्ज हरिओम त्रिपाठी नें बताया कि सिपाही के साथ मारपीट की गयी है| मुकदमा दर्ज किया जायेगा|