खाटू श्याम की शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: खाटू वाले श्याम बाबा का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया| शहर में खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। वैदिक परंपरा से खाटू वाले श्याम बाबा की पूजा-अर्चना की गई।
नगर के लोहाई रोड स्थित राधा-श्याम शक्ति मन्दिर में खाटू श्याम बाबा का दीप प्रज्वलन व ध्वजा पूजन करने के बाद श्याम कृपा मंडल के द्वारा नगर के चौक, नेहरू रोड, सेठ गली, नितगंजा बैंक रोड, रेलवे रोड होती हुई  पुन: लोहाई रोड पर समाप्त हुई| ध्वज वाहन बनकर महिला व पुरुष श्रद्धालु शोभायात्रा के आगे-आगे चल रहे थे| श्रद्धालुओं ने सड़क पर जमकर नृत्य भी किया| पूरा शहर नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की स्वर से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर श्याम भक्तों द्वारा फूलों की वर्षा की गई। शोभायात्रा से पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है। पूजा समाप्ति के बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पवन अग्रवाल, सुरेन्द्र सफ्फड, अरुण जालान, मोहित अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, कृष्ण कुमार, रेनू सिंगतिया, बीना जालाल, मीनू पारुल दीपिका आदि रहे|  पूजन प० प्रदीप पाण्डेय ने कराया|
एक सैकड़ा भक्त जायेंगे खाटू राजस्थान
जनपद से 24 व 26 फरवरी को एक सैकड़ा श्रद्धालु जंहा वह ध्वजा के साथ 30 किलो मीटर की यात्रा करेंगे| जिसके बाद वह आध्यात्मिक शक्ति की कृपा वर्षा में हिस्सा लेंगे|