गोबर गैस के हौद में गिरकर दो वर्षीय मासूम की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) घर पर अकेला मासूम अचानक गोबर गैस के हौद में जा गिरा| जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी| घटना के समय मासूम की माँ शौच के लिए गयी थी| जब लौट के आयी तो घटना की जानकारी हुई| जिसके बाद कोहराम मच गया| परिजनों नें शव का अंतिम संस्कार कर दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम जोगपुर निवासी मनोज सिंह का 2 वर्षीय पुत्र आयुष घर के बाहर खेल रहा था| उसकी माँ नीतू शौच के लिए चली गयी| उसी दौरान अचानक आयुष खेल-खेल में गोबर गैस के हौद में चला गया| माँ जब शौच से लौटी तो आयुष नही दिखा| जिस पर उसने आयुष की तलाश शुरू की| लेकिन कही उसका पता नही चला|
परिजनों को शक होंने पर जब हौद को देखा तो पता चला की आयुष की लाश उसमे पड़ी है| परिजनों नें घटना की जानकारी पुलिस को दिये बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया|
इंवर्टर के करंट से युवक की मौत
थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी युवक विमल कुमार पुत्र गुलाब सिंह शाक्य बीती रात इनवर्टर ठीक करने के लिए उठा| अचानक इंवर्टर ठीक करने के दौरान उसकी करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गयी|