नौनिहालों को दिलायी गयी “फिट इंडिया” की शपथ

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन जगह-जगह किया गया| इस दौरान फिट इंडिया की शपथ भी दिलाई गयी|
विकास खंड बढ़पुर के माध्यमिक विद्यालय में व्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमे व्लाक व्यायाम शिक्षक कुलदीप यादव नें मेजर ध्यानचंद
की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया | व्यायाम शिक्षक दुर्गा वर्मा ने खेल अनुदेशक, अध्यापक और बच्चो को फिट इंडिया की शपथ दिलायी| प्रतियोगिता में कबड्डी, गोला फेंक, चक्का फेंक, क्रिकेट आदि प्रतियोगिता सम्पन्न हुई|
सरोज यादव इंचार्ज प्रधानाचार्य द्वारा मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला| इस दौरान उमेश चंद, मोना यादव, प्रिंस, अरुण शर्मा, अभिषेक शाक्य, गौरव कटियार आदि रहे|