दो दिवसीय आयुर्वेद शिविर में मिलेंगा स्वास्थ्य रहनें का मंत्र

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मेजर एसडी सिंह पीजी कालेज में दो दिवसीय आयुर्वेदिक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है| जिसमे बीमारी की औषधि नही बल्कि बीमारी से बचनें के आयुर्वेदिक उपाय बताये जायेंगे |
मेडिकल कालेज के चेयरमैंन डॉ. जितेन्द्र सिंह यादव नें बताया कि आयुर्वेदिक पद्धति की तरह से लोगों का आकर्षण कम है| लिहाजा आगामी 6 अक्टूबर से दो दिवसीय शिविर में बीमारी से बचने की अचूक जानकारी दी जायेगी | उन्होंने बताया कि हमारी बीमारियों की दवा रसोई घर के साथ ही साथ हमारे आसपास खड़ी वनस्पति है| लेकिन जानकारी ना होनें से हम सभी अंग्रेजी दवाओं की तरफ आकर्षित होतीं है| जबकि अंग्रेजी दवा अपनी दाम से कई गुना ज्यादा दामों में बिक्री होती है| हमे आयुर्वेद की जानकारी होना जरूरी है| दो दिवसीय शिविर में विदेशी आयुर्वेदिक चिकित्सक भी शामिल होंगे जो इस सम्बन्ध में जानकारी देंगे | इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बीएएमएस के बाद विद्यार्थी ऑस्ट्रेलिया में आयुर्वेद की 6 माह का प्रशिक्षण ले सकते है| शिविर में इटली,आस्ट्रेलिया, ब्राजील, जर्मनी, नेपाल आदि कई देशों के आयुर्वेदिक विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे| डॉ. अनीता रंजन, कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील गुप्ता, डॉ मुकेश प्रजापति आदि रहे।