सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बीती रात समाजवादी पार्टी के युवजन सभा जिलाध्यक्ष पर जान लेवा फायरिंग की गयी| जिसके चलते पुलिस नें उनकी पत्नी की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गयी है|
कोतवाली फतेहगढ़ के लोको कालोनी निवासी योगेन्द्र सिंह चन्नू यादव की पत्नी सरिता यादव नें कोतवाली पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उन्होंने कहा कि बीती रात वह अपने पति के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होनें के लिए गयी थी| विवाह समारोह से वापस आने के दौरान लगभग 12:30 बजे सोनू सोलंकी पुत्र सत्यवीर निवासी आवास विकास व फ़तेहगढ़ के सैनिक कालोनी निवासी सुनील राठौर आदि नें रंजिश को लेकर फायरिंग कर दी| सरिता नें बताया कि कई गोली उनकी गाडी में लगी| जिसके बाद आरोप मौके से फरार हो गये|
पुलिस नें तहरीर के आधार पर सुनील राठौर, सोनू सोलंकी व आठ अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 149 व 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है| जाँच दारोगा सुरेन्द्र सिंह को दी गयी है|