सभासदों नें एडीएम के सामने रखी समस्यायें

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: अपनी मांगों का निस्तारण ना होंने पर नगर पालिका परिषद के सभासद एडीएम से मिले और अपनी समस्याओं को रखा| जिस पर उन्हें तीन के भीतर निस्तारण का भरोसा दिया गया|
शुक्रवार को लगभग दो दर्जन सभासद कलेक्ट्रेट अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव के कार्यालय पंहुचे| उन्होंने अपनी समस्या एडीएम को बतायी| सभासदों नें कहा कि नगर पालिका में जिलाधिकारी मोनिका रानी के आदेश पर जाँच की समितियां बनायी गयी| जिससे विकास कार्य बाधित हो रहा है|  एडीएम नें तीन दिन के भीतर समस्याओं का निस्तारण करने का भरोसा दिया| जिसके बाद सभी सभासद वापस हो गये| इस दौरान रावेश मिश्रा,रफी अंसारी, संत कुमार वाथम, श्याम सुन्दर लल्ला, धर्मेन्द्र कनौजिया, अतुल शंकर दुबे, संजय यादव आदि रहे|